ABOUT US
हेलो दोस्तों ,
आज मैंने एक ब्लॉग बनाया है ,जिसको आप अभी पढ़ रहे है ,में थोड़ा अपने बारे में बताना चाहूंगा की मैंने क्यों ये ब्लॉग बनाया है ,
और क्या फायदा है इस ब्लॉग का उन सभी यूजर के लिए जो शेयर मार्किट या क्रिप्टो करेंसी में निवेश या उनके काम करने का तरीका जानना चाहते है।
में काफी ज्यादा स्टॉक मार्किट को पसंद करता हूँ और इसे पसंद करने का करण मेरी एजुकेशन है क्यों की जब में ग्रेजुएशन कर रहा था।
तब मुझे शेयर मार्किट के बारे में पता चला और तब से में स्टॉक मार्किट के काम करने का तरीका समझाना शुरु किया ,चुकी में इकोनॉमिक्स को पढ़ रहा था।
तब मुझे मेरे टीचर अक्सर शेयर मार्किट का उदाहरण देकर चीज़े समझते थे और इस वजह से मुझे स्टॉक मार्किट में दिलचस्वी आ गई और मेने इसे समझा और मेने जो समझा में चाहता हूँ वो चीज़े दूसरे लोगो को भी बताई जाये ,में कोई अकॉउन्टेन्ड , या फाइनेंस एडवाइज़र नहीं है।
इसलिए में जो भी इस ब्लॉग में बताऊंगा वो मेरे अनुसार होगा और में राय दूंगा की ये ब्लॉग सिर्फ और सिर्फ लोगो को जागरूक करने के लिए है इस ब्लॉग में जो भी टिप या जानकारी है उनका उपयोग करना ना करना वो आपका खुद का फैसला होगा ,उसमे इस ब्लॉग का कोई हाथ नहीं होगा .
में सिर्फ मझे जो लगता है की क्या चीजे है जो एक अच्छा स्टॉक चुनने के लिए जरुरी है वो ही में इस ब्लॉग में बताने वाला हूँ , और में इस ब्लॉग में कुछ निवेश करने के टिप भी दूंगा ,मगर में किसी को भी एडवाइस नहीं करूंगा की वो किसी फाइनेंस की जानकरी इस ब्लॉग से लेकर निवेश करे और अगर वो करता है तो वो उसका खुद का फैसला होता चुकी मेने जैसे कहा इस ब्लॉग में मुझे स्टॉक मार्किट में इंटरेस्ट है इसलिए में क्रिप्टो और स्टॉक मार्किट के बारे में जानकारी बताऊंगा , मेरा मानना है जब में सीख रहा था तब मुझे एक भी जानकारी हिंदी में नहीं पता चली जिसके कारण मुझे काफी ज्यादा दिक्कत हुई स्टॉक मार्किट को समझने में क्यों की जब भी में सीखता तो कभी फेयर वैल्यू तो कभी फ्यूचर वैल्यू जैसी बाते समझते थे मगर सिंपल शब्दों में ये नहीं बताते थे की आखिर इन चीज़ो को समझे क्या तो इसी चीज को में अपने ब्लॉग में समझोंग जो काफी आसान होगा आप लोगो के लिए की स्टॉक मार्किट आखिर इतना आसान है फिर भी लोगो को इतना उलझा कर बताया जाता है की छोटा आदमी उस चीज़ में उलझ जाता है और सोचता है की क्या करूंगा निवेश करके ,क्युकी इतना उलझन है इससे अच्छा तो बैंक fd करवा लो या कोई जमीन खरीद लो जो की एक अच्छा निवेश है मगर याद रखिये अगर सच में पैसे वाला बनाना है तो लाइफ को स्टॉक मार्किट और क्रिप्टो करेंसी से जोड़ना पड़ेगा , सच कहता हूँ एक आम आदमी भी अमीर बन सकता है अगर वो निवेश की शक्ति को पहचान जाता है , स्टॉक मार्किट को जानबूझ कर इतना उलझा रखा है की कोई भी इसमें आसानी से निवेश न करे अगर यकीन न हो तो एक बार उन कंपनी की शेयर प्राइस देखे जो आज 1000 रूपए का एक शेयर बेचती है जब की यही शेयर कभी 20 से 50 रूपए का हुआ करता होगा। अब मेरी बातों को ऐसा भी ना समझे की अपना पूरा पैसा शेयर मार्किट में लगा दो, मेरा कहने का मतलब है की अपनी इनकम का सिर्फ 10 प्रतिशत ही आप निवेश करेंगे तो आप देखेंगे की कितना सही है निवेश करना।
आप जैसे बैंक पर , lic पर भरोसा करते है उतना खुद पर करके निवेश करके देखे ,यकीन मानिये बैंक से अच्छे return स्टॉक मार्किट देगा , में खुद कोई करोड़पति तो नहीं पर में निवेश की शक्ति को समझता हूँ इसलिए मेने पहले ही स्टॉक मार्किट को सीख रखा है , और चाहता हूँ तो आम इंसान इंग्लिश नहीं समझते उनको भी निवेश के अच्छे अवसर मिलना चाहिए।
क्यों की स्टॉक मार्किट आपको सीखने वाले काफी सारे वीडियो मिल जायेंगे और आर्टिकल भी ,तो आप वह से भी सीख सकते है।
मगर में ऐसा कुछ खास नहीं सीखने वाला बस इतना ही सीखने वाला हूँ की बड़े-बड़े शब्दों पर ध्यान न देकर किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
की कोई स्टॉक कब अच्छा है खरीदने के लिए ,और कब एक अच्छा अवसर है स्टॉक के अलावा किसी और चीज में निवेश करने के लिए।
यकीन से कहता हूँ की जो भी मेरी पोस्ट पड़ेगा उसको खुद ही निवेश करने के तरीका समझ आ जायेगा एक उदाहरण देकर समझाता हूँ
जैसे मान लीजिये की आप एक व्यापारी है और आपको लगता है इस साल जो नई प्याज आई है काफी सस्ती है तो आप अपने दोस्त के साथ मिलकर प्याज को 5 रू/किलो के भाव से खरीद लेते है।और जैसा की हर साल सबको पता है की प्याज बरसात के मौसम में 80 रूपए से 120 रूपए के बीच बिकती है तो आप जो 5 रु की प्याज खरीद कर बैठे है उसे बरसात के मौसम तक अगर संभल कर रखते है तो आप अपनी प्याज को 70 रूपए में भी बेचते है तो आपको 65 रू का फायदा होगा जो की सारी लागत निकालने पर आपको 55 रूपए का फायदा करता है , और ठीक ऐसे ही स्टॉक मार्किट का निवेश भी कुछ समय के बाद काफी लाभ पहुँचता है। जो लागत है वो स्टॉक मार्किट में ब्रोकरेज को कह सकते है।
मेरी बात माने तो स्टॉक मार्किट में निवेश करना ठीक सब्जी मार्किट से सब्जी खरीदने के जैसा है बस आपको पता होना चाहिए की सब्जी खरीदते कैसे है ,हहहहह हहहहहह।
एडवाइस -स्टॉक मार्किट ,सब्जेक्ट तू मार्किट रिस्क।
If anyone uses any of the tips mentioned in this blog, then this blog has nothing to do with the disadvantages or advantages, these tips are being given only to give you information.
So use these tips only for information.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें